कुमाऊँ

कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 3 अगस्त 2021

   पिथौरागढ़  जिले में कोरोना संक्रमण के  प्रसार को रोके जाने हेतु लगातार सैम्पलिंग एवं वैक्सीनेशन कार्य जारी है। मंगलवार 3 अगस्त को कुल 972 सैम्पलिंग में से 2 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए पॉजिटिविटी दर 0.20% रही।

पिथौरागढ़  जिले में वर्तमान तक कुल 158 व्यक्तियों की कोरोना से मृत्यु हुई है,(जिसमें हल्द्वानी सुशीला तिवारी द्वारा मंगलवार को 7 व्यक्तियों की सूचना प्रेषित की गई जो जनपद पिथौरागढ़ के निवासी थे,जिनकी विगत दिनों हल्द्वानी  सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कोविड से मृत्यु हुई थी)। मंगलवार को 6 व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। मंगलवार तक पिथौरागढ़ जिले में कुल 37 एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को बाहर निकलने के लिये बागेश्वर में लगने जा रहा खेल महाकुंभ

बागेश्वर मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 सुनिता टम्टा द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 259 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 109479 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के  6048 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 5982 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  भर्ती केन्द्र पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 जून व 23 जून 2022 को कराई जायेगी 

शेष 10 संक्रमित मरीज घर में आईसोलशन में हैं तथा अब तक कुल 56 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है । सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के कोई केस नहीं आया है। तथा आज 02 मरीज डिस्चार्ज किये गए हैं।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top