उत्तराखण्ड

बड़ी खबर :खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11 वे मुख्यमंत्री आज ले सकते है शपथ

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11 वे मुख्यमंत्री बीजेपी के 2 बार के खटीमा से विधायक है धामी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है पुष्कर सिंह धामी।धामी समर्थकों में खुशी की लहर

बता दे पुष्कर सिंह धामी 70 विधान सभा क्षेत्र खटीमा उधमसिंह नगर के विधायक है। बता दे सीमान्त जनपद पिथौरागढ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  26 राज्यों व 5 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 900 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा उत्तराखंड बना खेल आयोजनों का केंद्र

पुष्कर सिंह धामी सैनिक पुत्र होने के नाते राष्ट्रीयता, सेवा भाव एवं देशभक्ति को ही धर्म के रूप में अपनाया। आर्थिक अभाव में जीवन यापन कर सरकारी स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। तीन बहनों के पश्चात अकेला पुत्र होने के नाते परिवार के प्रति जिम्मेदारियां हमेशा बनी रही।

यह भी पढ़ें 👉  कुछ दिन शुष्क रहने के बाद 1 जुलाई से बदलने वाला है मौसम का मिजाज

To Top