उत्तराखण्ड

चौकी पनार, थाना गंगोलीहाट पुलिस ने 05 लीटर कच्ची शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनाँक- 19.07.2022 को चौकी प्रभारी पनार, उ0नि0 प्रकाश पाण्डे मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम डमडे में चैकिंग/छापेमारी के दौरान अभियुक्त मदन लाल पुत्र गोविन्द राम, निवासी- डम्डे पोस्ट चौनाला थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ उम्र- 48 वर्ष को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

 अभियुक्त के विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 प्रकाश पाण्डे, का0 महेन्द्र सिंह शामिल रहे।

To Top