उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद आज ही शपथ ले सकते है नए मुख्यमंत्री

तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अभी फिलहाल नए मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं हुई है।

आज 3 बजे से शुरू हुई विधानमंडल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के का नाम फाइनल होना है लेकिन नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों की बल्ले-बल्ले! धामी सरकार ने शुरू की 5 नई योजनाएं, मुफ्त स्वास्थ्य जांच और शिक्षा सामग्री मिलेगी

ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि प्रदेश के 11वे मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने के बाद, नए मुख्यमंत्री आज शाम ही राजभवन में शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के समस्त ब्लाकों में प्रदेश प्रधान संगठन 1 फरवरी को करेगा तालाबंदी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायकमंडल दल की बैठक शुरू हो चुकी है। ऐसे में चार बजे तक नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जिसके बाद नए मुख्यमंत्री करीब 5 बजे राजभवन पहुँचकर शपथ ग्रहण कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से सपना राणा को जर्मनी में मिली ₹3.30 लाख प्रतिमाह की नौकरी

हालांकि अभी फिलहाल नए मुख्यमंत्री के लिए कई नेताओ के नाम आगे चल रहे है। ऐसे में प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। कुछ देर बाद साफ हो जायेगा।

To Top