पिथौरागढ़

साइबर सैल पिथौरागढ़ की तत्परता से ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए 04 व्यक्तियों के खाते में 84,127/- रु0 की धनराशि कराई गई वापस

पुलिस अधीक्षक  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन, परवेज अली के नेतृत्व में जनपद के सभी थाना प्रभारियों/साइबर सैल व फाइनेन्शियल फ्रॉड यूनिट द्वारा साइबर फ्राड से सम्बन्धित मामलों में जागरूकता के साथ- साथ प्राप्त शिकायतों में त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

 जिस क्रम में 04 शिकायतकर्ताओं द्वारा भिन्न- भिन्न तिथियों में स्वयं के साथ ऑनलाइन ठगी होने के सम्बन्ध में साइबर सैल पिथौरागढ़ में शिकायत की गई, जिनमें दिनांक- 03.03.2022 को शिकातयकर्ता संदीप सिंह बिष्ट द्वारा स्वयं के साथ जस्ट मनी एप के माध्यम से रु0 20427/- की आर्थिक धोखाधड़ी होने, दिनांक- 12.09.2022 को, शिकायतकर्ता निर्मल पाण्डेय द्वारा फोन- पे के माध्मय से रु0 16,472/- की आर्थिक धोखाधड़ी होने, दिनांक- 12.09.2022 को शिकायतकर्ता किरन सामन्त द्वारा रु041,700/- की आर्थिक धोखाधड़ी होने तथा  दिनांक- 12.09.2022 को शिकायतकर्ता पवन कुमार द्वारा स्वयं के साथ नौकरी लगाने के नाम पर 10,000/- रु0 की आर्थिक धोखाधड़ी होने सम्बन्धी शिकायत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ के काश्तकारों के किसान मेला वाहन को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, जनपद की साइबर सैल टीम द्वारा उक्त प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन विवरण इत्यादि चैक कर आवश्यक पत्राचार करने के पश्चात शिकायतकर्ता निर्मल पाण्डे के खाते में 12000/- रु0 वापस करवाये गए तथा अन्य शिकायतकर्ताओं के खाते से काटी गई समस्त धनराशि (कुल- 84,127 रु0) उन्हें वापस कराई गई। समस्त शिकायतकर्ताओं द्वारा पुलिस के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पिथौरागढ़ में ये रहेगा यातायात प्लान

 साइबर अपराधी नये-नये तरीको के जाल बिछाकर लोगों की मेहनत की कमाई से अपनी जेब भर रहे हैं। यदि आप गूगल पे, फोन- पे, पेटीएम आदि प्रयोग कर रहे हैं तो सावधान रहें । जब आप डिजिटल माध्यम से लेन-देन करते हैं तो ठगी की सम्भावनाए भी बढ़ जाती हैं। किसी भी अंजान कॉल पर विश्वास करके अपने बैंक एकाउन्ट की निजी जानकारी किसी को भी शेयर न करें, न ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में 4 सितम्बर को होगी कुमौड़ की प्रसिद्ध हिलजात्रा  सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त रखे जाने को लेकर डीएम ने ली बैठक 

यदि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तत्काल हेल्पलाइन नम्बर- 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी थाना व साइबर सैल पिथौरागढ़ को सूचित करें। साइबर सैल टीम में उ0नि0 प्रियंका इजराल- प्रभारी साइबर सैल,का0 विपिन ओली,का0 मनोज कुमार,म0 का0 गीता पवार शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top