पिथौरागढ़

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग रोके जाने संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान

पिथौरागढ़ : शासनादेश के अनुसार गत 1 जुलाई से जनपद में 21 प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला सभागार में बैठक आयोजित कर सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोके जाने संबंधी कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

 जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों, नगर निकायों के अधिकारियों एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद बन्दी संबंधी शासनादेश से अवगत कराया जाए। साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उत्पादों के क्रय-विक्रय, उत्पादन, आयात, भंडारण, परिवहन, उपयोग व आपूर्ति पर निर्धारित अर्थदंड  से भी अवगत करा दिया जाए। 

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों रूपयों की ठगी करने वाले को पिथौरागढ़ पुलिस ने आगरा से धर दबोचा तथा एक अभियुक्त को उद्यमसिंह नगर में कराया नोटिस तामील

जिलाधिकारी ने  उप जिलाधिकारियों एवं नगर निकायों के अधिकारियों से कहां कि जनपद में मिठाई की दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग देखने को मिल रहा है। लिहाजा छापेमारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करवाया जाए। 

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के उद्योग बंधुओं से भी  कहा कि शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के अंतर्गत जिन प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग को प्रतिबंधित किया गया है उन प्लास्टिक उत्पादों का निर्माण व विक्रय न किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जूट के थैले, बास की कण्डी आदि इको फ्रेंडली वस्तुओं के निर्माण व्यवसाय को प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ पुलिस ने गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत मुकदमें में एक महिला अभियुक्ता को दिल्ली से किया गिरफ्तार

बता दें कि शासनादेश के अनुसार जनपद में 21 प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों को प्रतिबंधित किया गया है! जिनमें ईयर बड विद प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक ट्रे, बैलून विद प्लास्टिक स्टिक, वार्पिंग या पैकेजिंग फिल्म्स, फ्लैग विद प्लास्टिक स्टिक,प्लास्टिक स्टीरर, कैंडी विद प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक बैनर, आइसक्रीम विद प्लास्टिक स्टिक, पॉलीथिन कैरी बैग, थर्माकोल, नॉन वोवन पॉली प्रोपिलीन बैग, प्लास्टिक फोर्क्स, कटलरी, प्लास्टिक स्पून, प्लास्टिक बाउल, प्लास्टिक नाइफ, प्लास्टिक कप, प्लास्टिक ग्लास, फूड पैकेजिंग कंटेनर एवं प्लास्टिक स्ट्रा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सिनेमाहॉल के पास शराब के नशे में हुड़दंग मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

बैठक में प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट अनुराग आर्य, एएमए जिला पंचायत सुनील कुमार , ईओ नगर पालिका पिथौरागढ़ दीपक गोस्वामी, उद्योग बंधु आदि उपस्थित थे तथा अन्य अधिकारी ऑनलाइन उपस्थित थे।

To Top