पिथौरागढ़

लम्बे समय से फरार चल रहा वारण्टी को थाना थल पुलिस ने ग्राम ताराकुना से किया गिरफ्तार


 पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, के निर्देशन में न्यायालय में लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में  फौ0सं0 09/2019 धारा 379/429 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी देवेन्द्र जोशी उर्फ दीपक जोशी पुत्र राजेन्द्र जोशी निवासी ताराकुना तहसील देवलथल पिथौरागढ़ उम्र 22 वर्ष को ताराकुना से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार टीम में शामिल HCP मोहन चन्द्र बरदोला, का0 रमेश शर्मा,का0 भूपेन्द्र टोलियाँ, का0 बृजेश नयाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सचिव ग्राम्य, कृषि, कृषक कल्याण, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, डेरी डा.बीबीआरसी पुरुषोत्तम ने पिथौरागढ़ के ग्राम सिंतोली के ह्यूपानी में  उद्यान विभाग द्वारा संचालित सेब कलस्टर का किया स्थलीय निरीक्षण
To Top