पिथौरागढ़

अवैध रेता परिवहन करने पर थाना झूलाघाट पुलिस ने 01 पिकप वाहन किया सीज

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला  विनोद कुमार थापा के निर्देशन में, जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन करने/ खनन सामग्री परिवहन करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 31.01.2022 को थानाध्यक्ष थाना झूलाघाट सन्तोष तिवारी द्वारा मय पुलिस टीम के, थाना क्षेत्रान्तर्गत एसएसबी चैक पोस्ट कानड़ी तिराहे के पास चैकिंग के दौरान वाहन चालक दिनेश सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम गौरीहाट थाना झूलाघाट, द्वारा बिना डी0 एल0, बिना कागजात व बिना रमन्ने के वाहन पिकप संख्या- UK05CA-2142 में अवैध रुप से रेता परिवहन करने पर उपरोक्त वाहन को धारा- 4/21 खान एवं खनन अधि0 तथा एम0वी0 एक्ट के विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत सीज किया गया। पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष झूलाघाट सन्तोष तिवारी, का0 मनीष सिंह,का0 रविन्द्र नाथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने सूचना विभाग में पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष स्वर्गीय डॉ अजय शुक्ल की प्रथम पुण्यतिथि पर की श्रृदांजली अर्पित

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top