पिथौरागढ़

चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन से बढ़ा ट्रैफिक दबाव, देहरादून प्रशासन ने तैयार किए वैकल्पिक प्लान

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर पहुंचने के साथ ही पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर देहरादून और ऋषिकेश समेत प्रमुख प्रवेश मार्गों पर पड़ रहा है, जहां कई स्थानों पर यातायात का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन रही है।

https://www.facebook.com/reel/1375441641314004/?app=fbl

यह भी पढ़ें 👉  गुमशुदा सेना के जवान की तलाश हेतु कोतवाली पिथौरागढ़, डॉग स्क्वॉड व टैरिटोरियल आर्मी ड्रोन टीम द्वारा संयुक्त रुप से कॉम्बिंग कर,चलाया सर्च अभियान


बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं। देहरादून प्रशासन ने विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने के साथ ही वैकल्पिक यातायात व्यवस्थाएं भी तैयार की हैं।


जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक प्रबंधन के लिए पहले से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है और परिस्थितियों के अनुसार उसे लागू किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  फिट इण्डिया साइकिलिंग अभियान के माध्यम से फिटनेश का दिया संदेश


डीएम ने बताया कि ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्लान-ए और प्लान-बी जैसे वैकल्पिक डायवर्जन प्लान तैयार किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इन योजनाओं को लागू कर वाहनों का संचालन सुचारु रखा जाता है, जिससे यात्रियों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुसरण करें।

To Top