पिथौरागढ़

पुलिस कर्मी द्वारा ड्यूटी के दौरान सड़क पर मिले मोबाइल फोन को सम्बन्धित मोबाइल स्वामी के सुपुर्द कर, दिया ईमानदारी का परिचय

पिथौरागढ़: पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कर्तव्य पालन के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। इसी क्रम दिनांक- 20.12.2022 को आरक्षी पंकज पंगरिया को चौकी ऐंचोली में ड्यूटी के दौरान सड़क पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला, जिस पर पुलिस कर्मी द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर उक्त मोबाइल स्वामी के बारे में पता लगाया तो ज्ञात हुआ कि उक्त फोन ललित मोहन बिष्ट पुत्र के0एस0 बिष्ट, निवासी- चन्द्रभागा ऐंचोली का है। जिन्हें चौकी ऐंचोली बुलाकर उक्त मोबाइल फोन को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर ललित मोहन बिष्ट के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई, जिसके द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी आंनद स्वरूप ने आपदाग्रस्त क्षेत्र धारचूला का किया निरीक्षण सरकार द्वारा भेजे गए हेलीकॉप्टर से आपदाग्रस्त क्षेत्र में फसे 22 लोगों का किया रेस्क्यू
To Top