पिथौरागढ़

एसओजी जनपद पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गुलदार की खाल के साथ 01 अभियुक्त को वन अधिनिमय के अन्तर्गत किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़– एसओजी, पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गुलदार की खाल के साथ एक अभियुक्त को वन अधिनिमय के अन्तर्गत किया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह का कहना है कि वन्य जीव जन्तु की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान में आज एसओजी, जनपद पुलिस व वन विभाग की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मड़खड़ायत के कफलाड़ी में कपलेश्वर महादेव मन्दिर के पास बने आश्रम की तलाशी लेने पर अभियुक्त महन्त चन्दन गिरी पुत्र सरस्वती गिरी निवासी मड़खड़ायत पिथौरागढ़ उम्र 66 वर्ष, को 01 गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से गुलदारो के मारे जाने तथा खाल तस्करी के सम्बन्ध में सघन व विस्तृत पूछताछ की जा रही है, खाल की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 लाख रूपये आकी गयी है । अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली पिथौरागढ में वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2/9/39/49B/50/51 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वन्यजीव तस्करी से जुड़े लोगो के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जा रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी आज सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के दौरे में.....

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top