कोविड 19

पिथौरागढ़ में घटने लगे कोरोना के मामले जिलाधिकारी ने वर्चुवल बैठक कर तीसरी लहर से बचाव के निर्देश

पिथौरागढ़– जनपद वासियों के लिए एक खुशी की खबर पिथौरागढ़ में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले घट रहे हैं, यह एक प्रशन्नता की बात है, जिलाधिकारी आंनद स्वरूप ने बताया हम सभी को मिलकर आगे भी कोरोना संक्रमण को जिले से पूर्णतया खत्म करने हेतु कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कार्य करना होगा। कोरोना की तीसरी लहर की सम्भावना को देखते हुए हमें और अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, इस हेतु शत प्रतिशत सैम्पलिंग विशेष तौर पर बच्चों की सैम्पलिंग को करना होगा। जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप ने समस्त उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं चिकित्साधिकारियों के साथ वर्चुवल माध्यम से कोविड संक्रमण की रोकथाम की जानकारी ली गयी और आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले 11 अभियुक्तों की अवैध धन से अर्जित 6,12,65,775/- रु0 की सम्पत्ति को पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत किया जा रहा जब्त

 

 

,

To Top