पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद के हिस्ट्रीसीटरों की परेड कराकर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गयी

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ श्री महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचुला विनोद कुमार थापा व सीओ ऑपरेशन परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सक्रिय अपराधियों/ हिस्ट्रीसीटरों को थाने में बुलाकर थाना प्रभारियों द्वारा उनकी परेड करायी जा रही है। सभी हिस्ट्रीसीटरों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

 जिस क्रम में थाना बेरीनाग, थाना थल, थाना नाचनी, थाना जाजरदेवल, थाना गंगोलीहाट, थाना डीडीहाट, कोतवाली धारचुला पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत हिस्ट्रीसीटरों को थाने में बुलाकर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गयी। सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  थाना नाचनी पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समय से अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top