पिथौरागढ़

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लाखों रूपयों की धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को थाना थल पुलिस व एसओजी ने बरेली से किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 07.09.2022 को शंकर सिंह सामन्त निवासी ग्राम लोहाकोट द्वारा थाना थल में तहरीर दी कि टेलीनौर/ भारतीय एयरटेल कारपोरेशन द्वारा ग्राम पंचायत लोहाकोट में टावर लगाने के नाम पर उनके साथ कुल 32,05,872/-रूपयों की धोखाधड़ी की गयी है।

तहरीर के आधार पर थाना थल में धारा 420 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी।

पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.02.2023 को साईबर सैल की मदद से उक्त अभियोग में प्रकाश में आये दो अभियुक्त क्रमशः 1- रहीम खान 2- मोहम्मद आजम को बरेली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासद में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उ0नि0 योगेश कुमार- थानाध्यक्ष थल, उ0नि0 मनोज पाण्डे- प्रभारी साईबर सैल, का0 मनोज कुमार-साईबर सैल, का0 जितेन्द्र कुमार- एसओजी, का0 राजेश यादव शामिल रहे।

To Top