पिथौरागढ़

प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ने नगर पिथौरागढ़ में जनसभा स्थल एसएस वल्दिया स्पोर्टस स्टेडियम का किया स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़ – आगामी 12 अक्टूबर को देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ने नगर पिथौरागढ़ में जनसभा स्थल एसएस वल्दिया स्पोर्टस स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज लिया!

उन्होंने जनसभा स्थल पर मंच , स्टॉल ,सीटिंग अरेंजमेंट ,शौचालय, पेयजल विद्युत ,साउंड सिस्टम आदि विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर हो रहे कार्यों को देखा तथा कार्यों को  समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये! कहा कि तैयारियो में किसी भी प्रकार त्रुटियां नहीं रहनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य मंत्री अजय टम्टा ने गणकोट गाँव पहुँचकर आपदा में मृतक के परिजनों से भेंट कर सांत्वना की प्रकट

वहीं मुख्य सचिव द्वारा नैनी सैनी एयरपोर्ट का भी स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक,जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह सहित शासन एवं जनपद स्तर के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

To Top