पिथौरागढ़

एसएसबी की साईकिल रैली पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा के लिए रवाना

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सशस्त्र सीमा बल सीमान्त मुख्यालय रानीखेत के तत्वाधान में डा. मुश्ताक अहमद मल्ला उप कमांडेंट (चिकित्सा) के नेतृत्व में 11वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल डीडीहाट से राजघाट तक चलने वाली 17 सदस्यीय साइकिल रैली दल का रात्रि ठहराव के लिए दिनांक 24 सितम्बर,2021 को समय 17:40 बजे 55वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल एंचौली,पिथौरागढ़ परिसर में आगमन हुआ I उप कमांडेंट  पंकज कुमार (कार्यवाहक कमांडेंट) के नेतृत्व में साइकिल रैली दल के स्वागत हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया I 


दिनांक 25 सितम्बर,2021 को समय 0800 बजे साइकिल रैली दल को वाहिनीं परिसर एंचौली,जनपद पिथौरागढ़ से उप कमांडेंट पंकज कुमार (कार्यवाहक कमांडेंट) एवं सेवानिवृत कमांडेंट बी एस खाती द्वारा हरी झंडी दिखाकर अल्मोड़ा के लिए रवाना किया गया I 

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 13 अगस्त 2021


 इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.दीपक गुप्ता,उप कमांडेंट शेलेन्द्र नोडियाल (14वीं वाहिनीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस,जाजरदेवल),सहायक कमांडेंट समीर राणा, अमित कुमार,निरीक्षक जसवंत सिंह,प्रदीप रावत, उपनिरीक्षक संजय कुमार साह,सहायक उपनिरीक्षक भरत चंद सहित बल के सेवानिवृत कर्मचारी एवं वाहिनीं के समस्त जवान उपस्थित रहे I

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top