पिथौरागढ़

एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 5 हजार के ईनामी बदमाश को मुम्बई से किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस अधिकारी को गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने पर नामजद अभियुक्त प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 बचे सिंह निवासी ग्राम रानीखेत तहसील डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ के विरूद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा 186/187/504/506 भादवि के तहत मुकदमा पंजकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली के पर्यवेक्षण में, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने दिनांक 26.01.2023 को दबिस देकर मुम्बई से गिरफ्तार किया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। 

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली धारचूला पुलिस की संयुक्त टीम ने 02 किलो 650 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम में उ0नि0 दिनेश चन्द्र- चौकी प्रभारी चण्डाक, उ0नि0 हेम तिवारी- प्रभारी एसओजी, उ0नि0 मनोज पाण्डे प्रभारी साईबर सैल, का0 देवेन्द्र सिंह बिष्ट, हे0 का0 हेम चन्द्र (सर्विलांस), का0 कमल सिंह सर्विलांस शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top