पिथौरागढ़

जनपद पिथौरागढ़ में अंतिम दिन इतने हुए नामांकन……

पिथौरागढ़: राज्य निर्वाचन आयोग तथा जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निकाय पिथौरागढ़  के निर्देशों के अनुक्रम में नगर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024-25 के सफल संपादन हेतु प्रत्याशियों को अध्यक्ष व वार्ड सदस्य पदों हेतु नाम निर्देशन पत्रों को खरीदने तथा नामांकन की प्रक्रिया जनपद में सुचारू रूप से संपन्न हुई।

जिसमें नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन जनपद में नगर प्रमुख पिथौरागढ़ के अंतर्गत वार्ड सदस्य हेतु आज 13 नाम निर्देशन पत्र प्रत्याशियों द्वारा खरीदे गए तथा मेयर पद हेतु आज 09, कुल 12 तथा वार्ड सदस्य हेतु 66 कुल 170 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नगर पालिका परिषद धारचूला में अध्यक्ष पद हेतु  06, वार्ड सदस्य हेतु 17 निर्देशन पत्र खरीदे गए तथा अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 तथा वार्ड सदस्य हेतु आज 15, कुल 16 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराया गया।

नगर पालिका परिषद गंगोलीहाट में अध्यक्ष पद हेतु  00 , वार्ड सदस्य हेतु 00 प्रत्याशी द्वारा नाम निर्देशन पत्र खरीदा गया तथा इसके अतिरिक्त गंगोलीहाट नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद हेतु 04 कुल  07 तथा वार्ड सदस्य हेतु 12 कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का किया शुभारंभ

नगर पालिका परिषद डीडीहाट में अध्यक्ष पद हेतु 00 व वार्ड सदस्य  हेतु 06 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए तथा अध्यक्ष पद हेतु 08 कुल 11 तथा वार्ड सदस्य हेतु कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

नगर पालिका परिषद बेरीनाग में अध्यक्ष पद व वार्ड सदस्य हेतु कोई भी नाम निर्देशन पत्र नहीं खरीदा गया तथा अध्यक्ष पद हेतु 04 कुल  05 व वार्ड सदस्य पद हेतु 02 कुल 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर युवती की फर्जी आई0डी0 बनाकर आपत्तिजनक फोटो प्रसारित कर अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने हिमांचल से दबोचा

नगर पंचायत मुनस्यारी में अध्यक्ष पद हेतु 01, वार्ड सदस्य हेतु 03 प्रत्याशियों ने निर्देशन पत्र खरीदे तथा अध्यक्ष पद हेतु आज 05 कुल 06 तथा वार्ड सदस्य हेतु 25 कुल 28 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कराया गया।

To Top