पिथौरागढ़

उत्तराखंड क्रांति दल का पौधारोपण अभियान 737वें दिन भी जारी, ग्रीफ कैंप पिनोरा और नारायण नगर महाविद्यालय में लगाए पौधे


पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी का अनूठा पौधारोपण अभियान 737वें दिन भी निरंतर जारी रहा। अभियान के तहत गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओगला और अस्कोट के बीच स्थित ग्रीफ कैंप पिनोरा में कर्मचारियों एवं मजदूरों के साथ मिलकर सड़क किनारे छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।


दिनेश गुरुरानी ने कहा कि ग्रीफ कैंप के कर्मचारी और मजदूर सड़क निर्माण के माध्यम से राष्ट्र सेवा कर रहे हैं, वहीं पौधारोपण से जुड़कर प्रकृति संरक्षण का भी संदेश दे रहे हैं। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी, सुनील शाह और गौरव पांडे मौजूद रहे। वहीं अभियान के 737वें दिन नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर (डीडीहाट) में भी वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय रेफरी जोगेन्दर सौन भारतीय पुलिस बॉक्सिंग टीम के प्रशिक्षक नियुक्त

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रेमलता पंत ने पौधारोपण को प्रकृति की सच्ची सेवा बताते हुए अभियान की सराहना की। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार कोहली ने कहा कि महाविद्यालय में नियमित रूप से पौधारोपण के साथ छात्रों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाता है। कार्यक्रम में डॉ. प्रेमलता पंत, डॉ. दिनेश कुमार कोहली, उमा डिगारी एवं गौरव पांडे सहित कई लोग उपस्थित रहे।

To Top