पिथौरागढ़

थाना थल पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला व उसकी पुत्री को काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) से सकुशल बरामद कर, किया परिजनों के सुपुर्द

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार माह दिसम्बर 2021 में राजस्व क्षेत्र पट्टी सिल्दौ में ममता देवी पत्नी बलवंत राम उम्र- 28 वर्ष, निवासी- ग्राम सैनर पट्टी- सिल्दौ तह0 थल जिला पिथौरागढ़ व उसकी पुत्री सौम्या उम्र- 04 वर्ष, की गुमशुदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 01/2021 धारा- 365 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया था, जो राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस थाना थल को स्थानांतरित हुआ था।


 जिसकी विवेचना उ0नि0 पूजा मेहरा द्वारा की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, उपरोक्त गुमशुदा की तलाश हेतु थानाध्यक्ष थल, हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सैल की मदद से गुमशुदा के मिलने के सभी सम्भावित स्थानों पर सघन चैकिंग/जानकारी करते हुए उक्त गुमशुदा महिला, ममता देवी को उसकी पुत्री सौम्या सहित दिनांक- 20.04.2022 को पच्चावाला, कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर जिला ऊधमसिंहनगर से सकुशल बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु जनपद की यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाये वन साईड पार्किंग बोर्ड


अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में उ0नि0 पूजा मेहरा- थाना थल, का0 सुन्दर कोहली- थाना थल, का0 कमल सिंह तुलेरा- सर्विलांस सैल शामिल रहे। 

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top