पिथौरागढ़

थाना जाजरदेवल पुलिस व एसओजी टीम ने बलात्कार के आरोप में काफी लम्बे समय से फरार, 10 हजार के ईनामी अपराधी को हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार ईनामी अपराधियों/ वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में, वर्ष 2017 में थाना जाजरदेवल में अभियुक्त सुरेश प्रसाद राम पुत्र नरेश राम निवासी देवकटिया, पंडा के विरुद्ध नाबालिक से बलात्कार के मामले में Fir no 5/2017 धारा 363/366A/376 IPC व पोक्सो अधि0 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 

अभियुक्त वर्ष 2018 में  न्यायालय से जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा था । जिस सम्बंध में मा0 न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उक्त अभियुक्त पर 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए बार बार ठिकाने बदल रहा था। दिनांक 04-10-2022 को थाना जाजरदेवल पुलिस व एसओजी पिथौरागढ़ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सर्विलांस की मदद से अभियुक्त सुरेश प्रसाद उपरोक्त को मानपुरा, जिला सोलन, हिमांचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में किया गोष्ठी का आयोजन

अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में उ0नि0 शंकर सिंह रावत – एसओजी प्रभारी, उ0नि0 जितेन्द्र सौराडी -चौकी प्रभारी वड्डा, उ0नि0 प्रियंका इजराल – प्रभारी साइबर सैल,का0 भूपेंद्र रावत-एसओजी,का0 सत्येंद्र सुयाल-एसओजी,का0 ध्रुव सिंह-एसओजी,का0 संजीत कुमार – थाना जाजरदेवल,का0 कमल तुलेरा -सर्विलांस शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top