पिथौरागढ़

थाना जाजरदेवल पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 02 व्यक्तियों को कमाण्डर जीप में 07 पेटी अवैध शराब परिवहन करने पर किया गिरफ्तार, शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी किया सीज

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी व क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 24.01.2022 को पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स सुमित पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम व एसओजी द्वारा वड्डा क्षेत्र में सघन चैकिंग के दौरान वड्डा से लेलू रोड पर स्टेडियम के पास, 02 अभियुक्त क्रमशः 01- भुवन सिंह पुत्र स्व0 जमन सिंह निवासी कोसेरी थाना जाजरदेवल पिथौरागढ़ 02-घनश्याम सिंह पुत्र स्व0 त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम कुरीला धारचूला, हाल-निवासी टकाना निकट विकास भवन पिथौरागढ़, द्वारा कमाण्डर जीप न0 UK05TA-0108 में विभिन्न मार्का की 07 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया।


 अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 मनोज पाण्डे, का0 नन्दन सिंह, का0 सुरेन्द्र सिंह,का0 सुरेश सिंह, का0 बृजेश सिंह- एसओजी,का0 मनीष सिंह- एसओजी, का0 अशोक बुधियाल- एसओजी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  थाना गंगोलीहाट पुलिस ने 01 वारण्टी को किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top