पिथौरागढ़

थाना बेरीनाग पुलिस, अर्द्धसैनिक बल (एस.एस.बी.) व तहसील प्रशासन ने बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत निकाला फ्लैग मार्च, जनता को भयमुक्त होकर चुनाव में प्रतिभाग करने की अपील की गई

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने व आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत आज दिनांक- 19.01.2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में *थाना बेरीनाग पुलिस, अर्द्धसैनिक बल (एस.एस.बी.) व तहसील प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान आम जनता से आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन में बिना किसी के दबाव में आये हुए भयमुक्त होकर मतदान करने तथा कोविड-19 के दृष्टिगत शासन/ प्रशासन द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का पालन करने, मास्क धारण करने व सोशल डिस्टेन्सिंग व सैनेटाइजर का प्रयोग करने की अपील की गयी।


 फ्लैग मार्च में तहसीलदार थल भूपाल सिंह रौतेला, उ0नि0 दान सिंह धौनी, सूबेदार एस0एस0बी0, उच्छप सिंह देवली सहित पुलिस व एस0एस0बी0 फोर्स के अन्य अधि0/कर्म0 गणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान कोविड-19 के दृष्टिगत जारी आदेश-निर्देशों का पूर्ण रुप से पालन किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली  से पिथौरागढ़  के लिए वर्चुअली एलायंस एगर के 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ करते हुए दी सौगात।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top