पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में लोकसभा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री अजय टम्टा के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, जनहित के विषयों तथा समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य के समन्वय से उत्तराखण्ड के विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भटयूड़ा की ग्राम पंचायत बनी मिसाल, नुक्कड़ नाटक से बढ़ी जनभागीदारी...
To Top