पिथौरागढ़

महिला व उसके पति से मारपीट/ गाली गलौच व छेड़छाड़ करने वाले 03 अभियुक्तों को थाना बलुवाकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर, न्यायालय के आदेश से भेजा जेल

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 01.09.2022 को ग्राम निकालपानी, धारचूला निवासी शिकायतकर्ता ने थाना बलुवाकोट में तहरीर दी कि तीन व्यक्तियों ने घाटीबगड़ में उनके व उनकी पत्नी के साथ मारपीट, गाली गलौच की गयी तथा उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की गयी। तहरीर के आधार पर थाना बलुवाकोट में धारा 323/354/354क/504/506 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक थाना बलुवाकोट संजीव कुमार मय पुलिस टीम द्वारा तीनों अभियुक्तों क्रमश (1) पूरन सिंह पुत्र चन्द्र सिंह उम्र 24 वर्ष (2) दीपक सिंह पुत्र महेश सिंह उम्र 32 वर्ष (3) दीपक सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह उम्र 35 वर्ष निवासीगण ग्राम गागरा थाना बलुवाकोट पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न मांगों को लेकर दवा प्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top