पिथौरागढ़

थाना थल पुलिस ने वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करने पर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, वाहन भी किया सीज

पिथौरागढ़– विधान सभा निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न बनाने हेतु आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत, पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी व क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के प्रत्येक थाने में प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों के नेतृत्व में QRT टीमों का गठन किया गया है।


 जिस क्रम में दिनाँक- 11.02.2022 को थानाध्यक्ष थाना थल हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस QRT टीम द्वारा मुवानी रोड पर चोपड़ा गांव की ओर जाने वाली सड़क पर चैकिंग के दौरान, अभियुक्त गण क्रमशः (1) शेर सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी मालासीमा (मसमौली) थाना थल उम्र 34 वर्ष (2) होशियार कुमार पुत्र हरी राम निवासी कुमाल गांव थाना थल उम्र 37 वर्ष द्वारा वाहन संख्या UK05TA-3432 में 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करने पर उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना थल में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया। पुलिस  QRT टीम में शामिल उ0नि0 हीरा सिंह डांगी थानाध्यक्ष थल,का0 राजकुमार,का0 अनिल भट्ट- ITBP, का0 बोटीक पाटिल- ITBP,का0 टुक बानक- ITBP मौजूद रहे।

To Top