पिथौरागढ़

थाना थल पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 50 लीटर लहन भी किया नष्ट

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनाँक- 30.01.2022 को थानाध्यक्ष थाना थल हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मल्लाकोट (मुवानी) के जंगल में नाले के पास चैकिंग के दौरान, अभियुक्त नरेश बहादुर पुत्र प्रेम बहादुर निवासी ग्राम मुवानी थाना थल पिथौरागढ़ द्वारा कच्ची शराब बनाने पर अभियुक्त उपरोक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा शराब बनाने में प्रयुक्त 50 लीटर लहन भी नष्ट किया गया। पुलिस टीम में शामिल उ0नि0 हीरा सिंह डांगी – थानाध्यक्ष थल,का0 रमेश शर्मा,का0 हरीश वर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 9 अगस्त 2021

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top