पिथौरागढ़

नाबालिग लड़की को बहला- फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो फरार/वांछित अभियुक्तों को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक- 01.03.2022 को शिवरात्रि के दिन ग्राम बस्ते, पिथौरागढ़ निवासी एक नाबालिग लड़की उम्र- 14 वर्ष के मंदिर जाने व वापस घर न आने के सम्बन्ध में थाना जाजरदेवल में धारा- 365 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक  पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए गुमशुदा उपरोक्त की तलाश हेतु एक टीम गठित की गई थी, जिस पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर सम्भावित स्थानों में तलाशी अभियान चलाते हुए गुमशुदा उपरोक्त को दिनांक- 06.03.2022 को रावल गाँव क्षेत्र से बरामद कर लिया गया था। 


पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा उपरोक्त का मेडिकल परीक्षण कराने के पश्चात न्यायालय के समक्ष धारा- 164 सी0आर0पी0सी0 के अन्तर्गत बयान दर्ज कराये गए, जिस पर नाबालिग लड़की के बयानों के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 363/366A/376D/323/120B भादवि व 5/6 पोक्सो अधि0 की बढ़ोत्तरी की गयी तथा दिनांक- 07.03.2022 को पुलिस टीम द्वारा चार आरोपियों क्रमश: संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र प्रकाश राम निवासी- ग्राम- गढ़कोट बिषाण तह0/जिला पिथौरागढ़ उम्र- 23 वर्ष, 2. नीरज कुमार पुत्र मनोहर राम निवासी- रावल गाँव तह0/जिला पिथौरागढ़ उम्र- 22 वर्ष, 3. प्रकाश राम पुत्र माधो राम निवासी- रावल गाँव तह0/जिला पिथौरागढ़ उम्र- 22 वर्ष, 4. किशोर शर्मा पुत्र हरीश चन्द्र शर्मा, निवासी- बस्ते थाना जाजरदेवल जिला- पिथौरागढ़ उम्र- 25 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।


इसी क्रम में उपरोक्त मुकदमे में नामजद दो अन्य अभियुक्तगण क्रमश: 1. मनोज शर्मा उर्फ मन्नू पुत्र देवीदत्त शर्मा, निवासी- ग्राम बस्ते थाना जाजरदेवल उम्र- 33 वर्ष एवं 2. सुन्दर सिंह उर्फ शंकर पुत्र दरबान सिंह निवासी उपरोक्त उम्र- 30 वर्ष, जिनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया गया था, को पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 02.05.2022 को बस्ते, जाजरदेवल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज पाण्डेय, का0 सुरेन्द्र सिंह, का0 नन्दन सिंह मौजूद रहे।

To Top