पिथौरागढ़

अब नहीं करेंगे यह काम! राशन डीलरों की बैठक में बड़ा ऐलान


पिथौरागढ़, 11 जून। सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति, पिथौरागढ़ की एक आम बैठक बाखली बारात घर में समिति के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों के राशन विक्रेता उपस्थित रहे।


बैठक में राशन विक्रेताओं की समस्याओं और जनवितरण प्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक शासन-प्रशासन द्वारा विक्रेताओं की लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक राशन विक्रेता अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिलों का भुगतान नहीं होने पर दिसंबर माह से हड़ताल में जाने की चेतावनी. .

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों में राशन विक्रेताओं को उचित मानदेय दिए जाने की मांग, लंबित कमीशन का शीघ्र भुगतान, तीन माह का राशन एकमुश्त वितरण करने के लिए तीनों माह का पोर्टल खोले जाने सहित अनेक प्रस्ताव शामिल रहे। इसके अलावा डोर-स्टेप डिलीवरी ठेकेदारों द्वारा समय पर खाद्यान्न उपलब्ध न कराए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऐंचौली पुलिया के पास मिला एक व्यक्ति का शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

समिति ने कहा कि ठेकेदार द्वारा समय पर राशन दुकानों तक खाद्यान्न नहीं पहुंचाया जा रहा है आधे रास्तों में राशन छोड़ दिया जा रहा है, नाराजगी व्यक्त करते हुए समिति के वक्ताओं ने कहा इस तरह ठेकेदार की मनमानी बर्दास्त नहीं कि जाएगी, समिति ने शासन एवं प्रशासन से राशन विक्रेताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। समाधान न होने पर आंदोलन को उग्र बनाने की चेतावनी दी है।

To Top