पिथौरागढ़

मंगलवार को बी आर सी  विण में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक

पिथौरागढ़: मंगलवार को बी आर सी  विण में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा को शिक्षकों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर वार्ता की गयी वार्ता में मुख्य रूप से पुराने एरियर, सातवें वेतनमान का एरियर सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गयी। जिस पर उप शिक्षा अधिकारी मेहरा द्वारा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान करने का आस्वासन दिया गया।

मेहरा ने कहा शिक्षकों के जो भी प्रकरण इस वर्ष नही हो पायेंगे उनको अगले वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जायेगा। बैठक में उपस्थित ब्लॉक कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों सहित जिला मंत्री जे पी वर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश पाण्डेय, जिला कार्यकारणी सदस्य मुन्नी नयाल, भूपेन्द्र भट्ट ,खगेन्द्र जोशी सहित ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार, मंत्री राजेन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष अंशुमन पन्त, नवल पंत, नरेश पुनेठा, मदन जोशी, आशीष लुईस सहित समस्त ब्लॉक कार्यकारणी सदस्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने वाले आम जन को एस0पी0 पिथौरागढ़ ने किया सम्मानित

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top