पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा टला, फायर यूनिट ने वनाग्नि पर पाया काबू, आबादी क्षेत्र को बचाया

पिथौरागढ़। टनकपुर रोड स्थित ऐचौली के ऊपर पहाड़ी वन क्षेत्र में लगी आग को अग्निशमन विभाग की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई से आग आबादी क्षेत्र तक नहीं पहुंच सकी और एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 7:41 बजे अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र पिथौरागढ़ को सूचना मिली कि ऐचौली के ऊपर वन क्षेत्र में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 02 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में फैली हुई थी, जहां तक अग्निशमन वाहन पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था। इसके बावजूद फायर कर्मियों ने पैदल कठिन रास्ता तय कर घटनास्थल तक पहुंचकर बीटिंग मैथड के माध्यम से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  अब जंगलों में कूड़ा-कचरा फेंका तो वन अधिनियम तहत होगी सख्त कार्यवाही...

कड़ी मशक्कत और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को निकटवर्ती आबादी क्षेत्र तक पहुंचने से रोक दिया गया और किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 4 अगस्त 2021

अभियान में एलएफएम महेश कनवाल, एलएफएम बिजेंद्र सिंह, डीवीआर महेंद्र सिंह, एफएम शंकर गिरी, एफएम राम सिंह, एफएम मुकेश कुमार, एफडब्ल्यू राज कौर तथा एफडब्ल्यू शीतल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अग्निशमन विभाग ने लोगों से वन क्षेत्रों में सावधानी बरतने तथा आग लगने की किसी भी घटना की सूचना तुरंत फायर स्टेशन को देने की अपील की है।

To Top