पिथौरागढ़

मन्दिरों की घण्टियां चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 15.06.2023 की रात्रि में थरकोट के शिव मन्दिर व चामू मन्दिर से दो लोग घण्टियाँ चोरी करके ले जा रहे थे जिन्हें गांव के ही कुछ लोगों द्वारा दबोचकर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस के सुपुर्द किया।

 पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों क्रमशः 1-विनोद जोशी पुत्र विरेन्द्र जोशी निवसी नयागोठ टनकपुर जिला चम्पावत हाल निवासी भट्यूड़ा पिथौरागढ़, 2- शहनवाज उर्फ शानु पुत्र जमील अहमद निवासी मोहल्ला शेखपुरा थाना बहेड़ी जिला बरेली उ0प्र0 के विरूद्ध धारा 379/411 IPC के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 4 अगस्त 2021

अभियुक्तों से चोरी की घण्टियां भी बरामद की गयी। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top