पिथौरागढ़

सरेआम उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 3 लोगों को कराई हवालात की सैर

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 28-01-2023 को कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना मिली कि लिंक रोड पर वरायटी स्टोर के पास 3 लोग आपस में गाली गलौच, हल्ला गुल्ला कर मरने मारने पर उतारू हो रहे हैं। उ0नि0 बसन्त पंत मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे उक्त युवकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह और अधिक हल्ला गुल्ला करने लगे, पुलिस टीम द्वारा तीनों युवकों क्रमशः 1- नन्दन सिंह बिष्ट पुत्र मनोज सिंह निवासी ग्राम मेतली, पिथौरागढ़, 2- कविंद्र सिंह पुत्र कुशल सिंह निवासी उपरोक्त, 3- नीरज सिंह पुत्र भूपाल सिंह निवासी उपरोक्त को शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 151 crpc के तहत गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्थित मंदिरों की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों द्वारा मंदिर के पुजारियों/ संरक्षकों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर, दिये आवश्यक दिशा- निर्देश

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top