पिथौरागढ़

लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है।

जिस क्रम में आज दिनाँक- 01.10.2021 को उ0नि0 हीरा सिंह डांगी, चौकी प्रभारी चण्डाक द्वारा न्यायालय से 138 N.I. Act. के अन्तर्गत जारी गैर जमानती वारण्ट में फरार अभियुक्त, शुभम कार्की पुत्र हरीश चन्द्र कापड़ी, निवासी- चण्डाक पिथौरागढ़, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल उ0नि0 हीरा सिंह डांगी- चौकी प्रभारी चण्डाक, कानि0 गोविन्द सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाईन पैसे कमाने का लालच देकर ठग लिये लगभग 7 लाख रूपये

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top