पिथौरागढ़

शादी का झासा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 28.02.2023 को पिथौरागढ़ निवासी एक युवती ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि निशान्त बोहरा ने उनके साथ शादी का झासा देकर शारीरिक शोषण किया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 376 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़  मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 06.03.2023 को अभियुक्त निशान्त बोहरा पुत्र अर्जुन सिंह बोहरा निवासी दीगांस कठायत, पो0 भड़कटिया पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को  न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 प्रियंका मौनी, का0 ध्रुव सिंह, का0 अरविन्द कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा 02 सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध धारा 110G व 23 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116 सी0आर0पी0सी0 के अन्तर्गत की गई निरोधात्मक कार्यवाही, साथ ही 02 पृथक-पृथक अभियोगों में 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 15 पेटी बीयर के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन किये सीज

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top