पिथौरागढ़

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी किया सीज

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, CO पिथौरागढ़ नरेन्द्र पन्त, CO डीडीहाट महेश चन्द्र जोशी, CO धारचुला परवेज अली के पर्यवेक्षण में, जनपद क्षेत्रान्तर्गत नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनांक 11.06.2023 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लाशघर तिराहे के पास सतीश चन्द्र जोशी को अल्टो कार में बिभिन्न मार्का की कुल 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त कार भी सीज की गयी। पुलिस टीम में उ0नि0 हीरा सिंह डांगी, हे0 का0 लवराज सिंह, का0 विमल वर्मा शामिल रहे।

To Top