पिथौरागढ़

कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने अल्टो कार में 08 पेटी अवैध बीयर व अंग्रेजी शराब परिवहन करने पर 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार, शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी किया सीज

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी तथा क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 07.03.2022 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीवी, प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 मोहन बोहरा व थाना जौलजीवी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत धकिया बलधार के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK05A 2777 ALTO कार में अभियुक्त राजेन्द्र सिंह दताल पुत्र स्व0 चन्द्र सिंह दताल नि0 ग्राम दातूखेड़ा थाना जौलजीवी  जनपद पिथौरागढ़ उम्र 35 वर्ष को अवैध रूप से 06 पेटी बीयर 02 पेटी अंग्रेजी शराब परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली जौलजीवी में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया। पुलिस टीम में शामिल            उपनिरीक्षक मोहन बोहरा, का0 दीपक कापड़ी मौजूद रहे।

To Top