क्राइम

धोखाधड़ी के आरोप में लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार


पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार वादी की तहरीर के आधार पर 2018 से धोखाधड़ी कर कुल 10 लाख रू हड़पने पर अभियुक्त राकेश पाण्डे उर्फ कन्हैय्या भगत आदि के विरूद्ध 20.03.2020 को थाना डीडीहाट में धारा 420 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरीश चन्द को पूर्व में गिरफ्तार किया चा चुका था।


 मुख्य आरोपी राकेश पाण्डे उपरोक्त फरार चल रहा था । पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक थाना डीडीहाट हिमांशु पन्त, के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी । टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर तलाश करते हुए उक्त अभियुक्त को दिनांक 11.09.2021 को लखनऊ से गिरप्तार किया गया तथा न्यायालय पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में शामिल 0उ0नि0 महेश चन्द्र, का0 अंकुर कनौजिया मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 07 तोला सोना व 5050 रु0 नकद सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top