पिथौरागढ़

बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत कालीताल में नहाते समय 15 साल के किशोर की डूबने से मौत, पुलिस टीम ने शव को कड़ी मसक्कत से निकालकर वैधानिक कार्यवाही कर किया परिजनों के सुपुर्द

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 01.10.2022 को राहुल चन्याल निवासी भट्टीगांव, बेरीनाग पिथौरागढ़ उम्र 15 वर्ष अपने कुछ दोस्तों के साथ स्कूल से आने के बाद कालीताल में नहाते समय डूब गया।  112 की सूचना पर चौकी प्रभारी चौकोड़ी उ0नि0 मनोज पाण्डे व उ0नि0 मनोहर पांगती मय पुलिस टीम के मौके पर पहुँचे।

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से उक्त बालक को बाहर निकालकर प्राथमिक केन्द्र बेरीनाग भिजवाया गया जहां चिकित्सक ने उक्त बालक को मृत घोषित कर दिया । पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद पिथौरागढ़ में नियुक्त उत्तराखण्ड पुलिस के जवान रणवीर कम्बोज ने मिस्टर उत्तराखण्ड, बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर, बढ़ाया उत्तराखण्ड पुलिस का मान
To Top