पिथौरागढ़

कोतवाली अस्कोट पुलिस एवं एस0एस0बी0 टीम द्वारा बॉर्डर एरिया में अवैध तस्करी/ संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पेट्रोलिंग कर चलाया संयुक्त चैकिंग अभियान 

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार, दिनाँक- 22.05.2023 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट, उमराव सिंह एवं एस0एस0बी0 के निरीक्षक हेमन्त के नेतृत्व में पुलिस एवं एस0एस0बी0 टीम द्वारा भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों पर अवैध गतिविधियों/ अवैध मादक पदार्थों/ अवैध शराब की बिक्री व तस्करी तथा सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी किये जाने हेतु संयुक्त रुप से रात्रि में पेट्रोलिंग की गयी तथा सरकारी भूमि में अवैध निर्माण की रोकथाम व संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी हेतु सघन चैकिंग की गई। इस दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध गतिविधि का होना प्रकाश में नहीं आया।

To Top