पिथौरागढ़

थाना जाजरदेवल पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़: पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार,  न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में दिनाँक- 20.12.2022 को थानाध्यक्ष जाजरदेवल मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उ0नि0 मीनाक्षी रौतेला मय पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से धारा- 138 NI Act के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त, हरीश प्रसाद पुत्र जगत लाल, निवासी- ग्राम कनारी पो0 नैनी-सैनी थाना जाजरदेवल उम्र- 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

To Top