पिथौरागढ़

जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्थित मंदिरों की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों द्वारा मंदिर के पुजारियों/ संरक्षकों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर, दिये आवश्यक दिशा- निर्देश

पिथौरागढ़– पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत स्थित मंदिरों में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने व मंदिर परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों के पुजारियों/ संरक्षकों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर उक्त सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 


जिस क्रम में आज दिनांक- 22.02. 2022 को क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित मंदिरों के पुजारियों/ संरक्षकों/ सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें निर्देशित किया गया कि मंदिरों में रखे कीमती सामान (दान पात्र, धातु की मूर्तियों व बर्तनों आदि) की सूची तैयार कर गाँव में किसी सुरक्षित स्थान में रखवाएं।

 
सम्बन्धित पुजारियों/संरक्षणकर्ता का नाम व मोबाईल नम्बर आदि का रिकॉर्ड अपने पास रखें, मंदिर परिसर की सुरक्षा हेतु उचित प्रबन्ध करें तथा मंदिर परिसर के आस-पास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर सम्बन्धित थाने/ डॉयल- 112 व पुलिस कन्ट्रोल रुम नं0- 05964226651/ 9411112982 पर तुरंत सूचना दें।

To Top