पिथौरागढ़

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए इस जनपद के स्कूल/ आंगनबाड़ी केंद्र मंगलवार को रहेंगे बंद….

पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने बताया भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ में दिनांक 2 जुलाई से 4 जुलाई तक जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी तथा कुछ जगहों पर बहुत वर्षा, कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गयी है।

इसी को देखते हुए कल 2 जुलाई मंगलवार को जनपद पिथौरागढ़ में संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़, जिला कार्यकम एवं बाल विकास अधिकारी पिथौरागढ़ समस्त शैक्षिक संस्थानों व ऑगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने के आदेश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला के दारमा और व्यास घाटी में फसे पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से किया रेस्क़यू तीनों बीमार व्यक्तियों को पहुँचाया हायर सेंन्टर

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top