पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने 9 जुलाई को शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश किया घोषित

पिथौरागढ़: भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड के कुछ अन्य जनपदों में आगामी 9 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जनपद पिथौरागढ़ के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में 9 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये हैं।

 उन्होंने कहा है कि समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी इस तिथि को अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी ने इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने शान्ति व्यवस्था भंग करने पर 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार तथा मिशन मर्यादा/ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 117 लोगों के विरूद्ध की कार्यवाही

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top