पिथौरागढ़

राजस्व क्षेत्र सुकौली के निकट जंगल में मिले शव की हुई शिनाख्त

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से सटे सुकौली गणकोट के जंगल में संदिग्ध हालत में एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। लाश एक पेड़ से लटकी हुई थी। जबकि उसका आधा शरीर जमीन से लगा हुआ था। दरअसल जंगल में घास काटने गयी महिलाओं ने शव देखा तो वे बेहद डर गयी। जिसके बाद महिलाओं ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची राजस्व विभाग की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। राजस्व उपनिरीक्षक दीनदयाल वर्मा ने बताया ग्रामीणों की सहायता से शव को जंगल से सड़क तक पहुँचाया गया। और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है साथ ही शव की शिनाख्त गिरीश चंद पुत्र नारायण चंद निवासी अड़ाली भूलगाव पट्टी बिसाबजेड के रूप में हुई है। बता दे मृतक कुछ समय पूर्व जिला मुख्यालय के टीबी हॉस्पिटल के समीप से लापता था।

यह भी पढ़ें 👉  KBC कॉन्टेस्ट में 25 लाख की लॉटरी लगने का लालच देकर 26 लाख रुपये हड़पने वाले 02 साइबर ठगों को पिथौरागढ़ पुलिस ने केन्द्रपारा, उड़ीसा से दबोचा

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top