पिथौरागढ़

पूर्व विधायक चंद्रा पंत ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीएम से शिष्टाचार भेंट…..

पिथौरागढ़: पूर्व विधायक पिथौरागढ़ चन्द्रा प्रकाश पन्त ने आज क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से देहरादून सीएम कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। पन्त ने बताया कि सर्वप्रथम उन्होंने  मुख्यमंत्री  को पिथौरागढ़ मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी के विजय होने, दिल्ली चुनावों में भाजपा के प्रचंड जीत की बधाईयां व शुभकामनाएं प्रेषित की और सीएम धामी  के प्रयासों से प्रदेश में हो रहें विकास कार्यां पर उनका आभार व अभिनन्दन किया।

चन्द्रा पन्त ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई संपर्क मार्गां के निर्माण, पर्यटन, स्वास्थ्य जैसी समस्याओं के निस्तारण के लिए पत्र सौंपा है। जिसमें पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुगौली चमाली रोड से मछीनाखोली कनारी बिसाड़ तक नव मोटर निर्माण कार्य पर शीघ्र काम शुरू करने, सल्ला से पंचेश्वर सड़क निर्माण कार्य और हुपुली बाथी-सुन्धरीनाग मन्दिर अपूर्ण मोटर मार्ग पर कार्य और उक्त सम्पूर्ण मोटर मार्ग को पक्का किये जाने प्रमुख रूप से शामिल है। 

सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि सुगौली चमाल रोड से मछीनाखोली कनारी बिसाड़ तक नव मोटर मार्ग निर्माण हेतु  वित्तीय वर्ष 2017-18 में वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गयी थी, लेकिन अभी तक इस पर काम शुरू नहीं हो पाया है जिससे क्षेत्र की जनता कोेेे खासी दिक्कतोंं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पंचेश्वर धाम, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के लोगों का एक प्रमुख आस्था का केंद्र है, जिसमें हर साल हजारों लोग दर्शन करने आते है। परंतु सड़क ना होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उक्त सड़क निर्माण कार्य किया जाना अत्यन्त आवश्यक है जिससे दोनों जिलों में पर्यटन की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल पायेगा।

चन्द्रा पन्त ने बताया कि पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी के हुपुली बाथी-सुन्धरीनाग मन्दिर तक का मोटर मार्ग 10 ग्राम पंचायतों का मुख्य मार्ग है ऐसे में इसका पूर्ण निर्माण मंदिर तक किया जाना आवश्यक है और जो पूर्व में मार्ग मौजूद है उसका डामरीकरण किया जाना चाहिए। चन्द्रा प्रकाश पन्त के इन अनुरोधों को  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकाकरियों को निर्देशित किया है। 

चन्द्रा पन्त ने सीएम धामी जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका प्रयास है कि पिथौरागढ़ विधानसभा के क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार समस्याओं का सामना न करना पड़े और उनकी समस्याओं का निस्तारण हो सके। इस दौरान युवा भाजपा नेता सौरभ पन्त भी मौजूद रहें।

To Top