पिथौरागढ़

शव दाह संस्कार के दौरान नदी के तेज बहाव में बहा युवक, थाना थल पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर युवक को सकुशल नदी से निकालकर बचाई जान

समाचार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार आज दिनाँक- 13.11.2022 को ग्राम बडयूरा पाँखू से स्वर्गीय हरी राम की शव यात्रा थल रामगंगा नदी लाई गई थी, जिनका अंतिम संस्कार कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान शव यात्रा में शामिल ग्रामीण संतोष राम पुत्र राम लाल उम्र करीब 45 वर्ष समय लगभग 15.00 बजे अचानक रामगंगा नदी के तेज बहाव में बह गया तथा बहकर चट्टान की तरफ पत्थर में अटक गया।

जिसकी सूचना थल बैरियर पर प्राप्त हुई। सूचना पर थाने से भी पुलिस बल आपदा राहत बचाव उपकरण के तुरन्त घटनास्थल की ओर रवाना हुई। पुलिस तथा ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से संतोष राम उपरोक्त को सकुशल रामगंगा नदी से निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से बरामद 26,73,160 लाख की अवैध धनराशि को किया जब्त, अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को किया सूचित

रेस्क्यू टीम में शामिल पुलिस बल एच0सी0पी0 मोहन बरदोला, आरक्षी हरीश राम वर्मा, आरक्षी पूरन सिंह नेगी, आरक्षी शंकर देवड़ी, आरक्षी जयराज सिंह, आरक्षी प्रदीप कन्याल

यह भी पढ़ें 👉  युवती का पीछा कर, छेड़-छाड़ व मानसिक उत्पीड़न करने के मामले में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रेस्क्यू टीम में शामिल स्थानीय ग्रामीण सचिन सिंह मेहरा पुत्र राजेंद्र सिंह मेहरा, निवासी- उडियारी बैंड, महेश प्रसाद निवासी पाँखू , जोगाराम निवासी पाँखू शामिल रहे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top