पिथौरागढ़

चंडीगढ़ पीजीआई के यूरोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर गिरधर सिंह बोरा को आज पिथौरागढ़ नगर में विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया

पिथौरागढ़: चंडीगढ़ पीजीआई के यूरोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर गिरधर सिंह बोरा को आज पिथौरागढ़ नगर में विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया। डॉक्टर बोरा को हाल ही में इंडियन अमेरिकन यूरोलॉजी एसोसिएशन ने अमेरिका में प्रतिष्ठित चक्रवर्ती फैलोशिप सम्मान से सम्मानित किया था। वे एशिया के पहले सबसे कम उम्र के रोबोटिक सर्जन है। प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने के बाद अमेरिका से वे सीधे गृह जनपद पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचे है।

डॉ गिरधर सिंह बोरा को नगर के आशीर्वाद बैंकट हॉल में शिक्षक संगठन, स्कूल एसोसिएशन, भूतपूर्व सैनिक संगठन, पत्रकारो सहित विभिन्न संगठनो ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पिथौरागढ के विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने कहा कि डॉ बोरा की उपलब्धियों से पिथौरागढ़ जिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। उनकी यह उपलब्धि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।

इस अवसर पर डॉ वोहरा ने सर्जरी की अत्याधुनिक तकनीक रोबोटिक सर्जरी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए स्लाइड शो के माध्यम से बताया। कार्यक्रम में बोरा के बड़े भाई जिला चिकित्सालय के मुख्य सर्जन डॉक्टर लाल सिंह बोरा ने स्कूल के दिनों के बारे में बताते हुए आधुनिक चिकित्सा पद्वति को विकसित करने के बारे में बताया। मानस एकेडमी के संस्थापक डॉ अशोक पंत ने डॉ0 गिरधर बोरा से समय समय पर गृह क्षेत्र में कैंप लगाने की बात कही।

वहां डॉ0 गुरुकुलानंद सरस्वती  कच्चाहारी बाबा, डॉक्टर जगदीश गढ़कोटी, डॉ0 बोरा के पिता शेर सिंह बोरा, मां रमा बोरा, भाई प्रकाश बोरा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष तपन रावत, जिला अध्यक्ष पवन जोशी, महामंत्री जनक जोशी, ज़िला प्रभारी शमशेर महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुठी, भाजपा नगर अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, डॉ. जे   एस नबियाल, डॉ0 रेनू गढ़कोटी, जीत सिंह ज्याला, राजेंद्र चिलकोटी, डॉ0 सरोज वर्मा, बीएस गोबाड़ी, जुगल किशोर पांडे राजेश मोहन उप्रेती, मयूख भट्ट, नवल रावल, मनोज ओझा, गोलू पाठक, दिनेश जोशी, पुष्कर भाटिया, गोविंद सिंह बिष्ट, दिलीप वल्दिया, जनार्दन उप्रेती सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और लोग मौजूद रहे। अंत में डॉ0 बोरा के परिवार ने कार्यक्रम के आयोजक मुकेश पंत, निशिद उप्रेती और संदीप पांडे का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने किया।

To Top