पिथौरागढ़

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कुमौड़ में धान की फसल पर की जा रही क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़ – बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पिथौरागढ़ नगर मुख्यालय के ग्राम कुमौड़  में धान की फसल पर की जा रही क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा ग्राम कुमौड़ के कृषक  शमशेर सिंह के गेहूं के खेत में 30 वर्गमीटर का प्लाट बनाकर सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया।


 जिलाधिकारी ने किसानों से बोए गए धान के बीज के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि क्राप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आगाज, प्री-क्वार्टर मुकाबले विशाल, रोहित, ललित, निशेष, अंश, मयंक, प्रियांशु एवं पारस ने जीते     

कहा कि क्राप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।
क्राप कटिंग प्रयोग के समय नायब तहसीलदार पंकज चन्दोला, अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजेश खाती, दीपक पन्त, राजस्व उप निरीक्षक यशवन्त थापा आदि उपस्थित थे।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top