पिथौरागढ़

जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डा.आशीष चौहान ने सभी रिट्रनिंग अधिकारियों की बैठक लेते हुए मतगणना तैयारियों की समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश


पिथौरागढ़– जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना के दिन 10 मार्च को सुबह 7.59 बजे तक डाक मतपत्र प्राप्त किए जाएंगे। जबकि ठीक 8 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि पोस्टल वैलेट की मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 10-10 टेवल लगाई जाएगी। साथ ही ईटीपीबीएस मतपत्रों के क्यूआर कोड स्कैनिंग के लिए भी अलग से 10-10 टेवल रहेगी। ईवीएम पर मतों की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेवल लगाई जाएगी। 


उन्होंने सभी ईटीपीबीएस की प्री-काउंटिंग और पोस्टल वैलेट काउंटिंग के लिए सहायक रिट्रनिंग अधिकारियों की तैनाती एवं पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहा कि मतगणना स्थलों पर थर्मल स्क्रीनिंग, रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्ववस्था के साथ ही कोविड  एप्रोप्रिएट व्हेवियर का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पिथौरागढ़ की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, UPSC में हासिल की 19 वीं रैंक


 बैठक के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने एलएमएस पीजी कालेज पिथौरागढ़ में चारों विधानसभा के पोस्टल वैलेट मतगणना हेतु स्थलों का निरीक्षण करते हुए रिट्रनिंग अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी फिंचा राम चौहान, आरओ पिथौरागढ नंदन कुमार, आरओ धारचूला अनिल शुक्ला, आरओ गंगोलीहाट सुन्दर सिंह, आरओ डीडीहाट अनुराग आर्या सहित सहायक रिट्रनिंग अधिकारी उपस्थित थे।
इससे पूर्व  मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्य ने वीसी के माध्यम से सभी जिलों में मतगणना तैयारियों की  समीक्षा की। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में मतगणना को लेकर की गई तैयारियों के संबध में विस्तार से जानकारी दी।

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top